बिहार राज्य से अमिताभ, मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछ रहे है कि क्या वो अपना नाम अपने दादा जी के राशन कार्ड में जुड़वा सकते हैं ?

सासाराम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सासाराम इकाई ने सोमवार को श्रीशंकर महाविद्यालय के गेट पर मगध विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री रौशन पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद की गया इकाई द्वारा मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ सारे सबूत इकठ्ठा करके पटना हाइकोर्ट में पीआईएल दाखिल किया गया है। उसके बाद कुलपति ने अपने गुंडे भेजकर हमारे कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करवाया। तब हाईकोर्ट के निर्देश पर विशेष निगरानी इकाई ने शिकंजा कसा। 17 घंटे तक छानबीन में एक करोड़ रुपए नकद, गहने और कई प्लॉट के कागजात मिले हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

सासाराम कुराईच स्थित निःशुल्क शिक्षण संस्थान महावीर क्विज एन्ड टेस्ट सेंटर का 15वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूर्व से हुए ओपन टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 20 मेधावी छात्र-छत्राओं को गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

sachin Raj

Transcript Unavailable.

डेहरी भाकपा माओवादी संगठन के प्रतिरोध दिवस के आखिरी दिन व पूर्व घोषित एक दिवसीय भारत बंद के शुरू होते ही माओवादियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने धनबाद रेल मंडल के टोरी-लातेहार रेल खंड के बीच रेल पटरियों को बम से उड़ा दिया है। यह घटना बीते रात लगभग 12 से 1 बजे की बीच की बताई जा रही है। इस घटना में एक ट्रॉली भी डिरेल हो गई है। साथ ही अप और डाउन मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सासाराम नशा मुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने मुहिम छेड़ रखी है। 26 नवंबर तक नशा के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलेगा। इस अभियान के दौरान दीवार लेखन, प्रभात फेरी व मद्य निषेध रैली निकाली जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को शहर के मदरसा शहीदिया में बैठक हुई, जिसमें मद्य निषेध के अभियान की सफलता के लिए रणनीति बनायी गई। अभियान की रूपरेखा तैयार की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

चेनारी जीटी रोड पर खुरमाबाद के गैस एजेंसी के समीप शनिवार को यात्रियों से भरी एक सवारी बस में पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवसागर में भर्ती कराया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।