डेहरी भाकपा माओवादी संगठन के प्रतिरोध दिवस के आखिरी दिन व पूर्व घोषित एक दिवसीय भारत बंद के शुरू होते ही माओवादियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने धनबाद रेल मंडल के टोरी-लातेहार रेल खंड के बीच रेल पटरियों को बम से उड़ा दिया है। यह घटना बीते रात लगभग 12 से 1 बजे की बीच की बताई जा रही है। इस घटना में एक ट्रॉली भी डिरेल हो गई है। साथ ही अप और डाउन मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
