कोविड की दो लहरों को झेलने के बाद विश्व के विज्ञान विशेषज्ञ इसकी तीसरी लहर ओमीक्रोन के प्रकोप की आशंका जताया है। इसकी तबाही से बचने के लिए हर देश की सरकार उपाय खोजने और बचाव की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन यहां का रेल प्रशासन अभी भी बेपरवाह और लापरवाह नजर आ रहा है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विश्व प्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी दिव्य काशी भव्य काशी के सपने को साकार कर रहे हैं काशी विश्वनाथ धाम के सुंदरीकरण तथा उसका समग्र विकास के अद्भुत कार्यों का माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा 13 दिसंबर दिन सोमवार को लोकार्पण किया गया जिसके तहत चेनारी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक साह के नेतृत्व में चेनारी श्री ठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर सेवायत रघुवर प्रसाद गुप्ता पत्नी सावित्री गुप्ता के प्रांगण में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देशानुसार किसी शिवालय मंदिर में बैठकर देखा गया इस कार्यक्रम में साधु संतों को अंग वस्त्र से स्वागत किया गया इस कार्यक्रम में यहां के सभी वर्ग के लोगों में खुशी का माहौल है एवं प्रधानमंत्री जी का सराहना कर रहे हैं इस कार्यक्रम में उपस्थित सावित्री गुप्ता महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेनारी, शशि नाथ दुबे ललन जी राही शाहाबादी, मंडल उपाध्यक्ष उमेश तिवारी जिला कार्यसमिति सदस्य भागवत जयसवाल छठु पासवान, राम अवध पांडे इत्यादि लोग उपस्थित हुए!
sachin Raj
जी हां गांव पंचायत और प्रखंड सहित पूरे रोहतास जिले को नशा मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन कोई भी कसर नहीं छोड़ रहा है इसके लिए अनेकों कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं क्योंकि लोग अधिक से अधिक संख्या में जागरूक हो सके इसलिए समाहरणालय परिसर से एक नशा मुक्ति रथ को रवाना किया गया इस रथ को उप विकास आयुक्त शेखर आनंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उन्होंने कहा नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा इसके अलावा उन्होंने कहा अनेकों युवा जो नशे के शिकार है वह नशे की पूर्ति के लिए कोई भी आपराधिक वारदात करने में नहीं हिचके चाहते हैं नशा मुक्त और अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे यह नशा मुक्ति रात 2 महीने तक जिले के सभी शहर प्रखंड पंचायत और गांव तक भ्रमण करेगा यह जागरूकता रहता प्रत्येक दिन 3 पंचायतों का भ्रमण करेगा मौके पर उपस्थित उत्पाद विभाग की टीम सहित अनेकों जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे धन्यवाद आप सुन रहे हैं मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस से मै जयशंकर राज !
चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के नायकपुर गाँव के माझी परिवार के टोला में नाली नहीं बनने से अपने-अपने घर के पानी गली में गिराते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
ठंड बढ़ते ही प्रखंड में लकड़ी का भाव बढ़ गया है। एक पखवारे पहले जहां दो सौ रुपए साइकिल लकड़ी बिक रहा था, अब यह कीमत बढ़कर 300-350 रुपये हो गया है। कई लोग स्वयं सुदूरवर्ती जंगल से लकड़ी चुन कर लाते हैं। जो जंगल नहीं जा पाते हैं वे साइकिल से लकड़ी ढोकर लानेवालों से खरीद रहे हैं।
शहर के राजकीय जीएनएम स्कूल में नए सत्र में प्रशिक्षण लेने हेतु नामांकन कराई लड़कियों के स्वागत में लैंप लाइटिंग सह शपथ समारोह धूमधाम से समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ सिविल सर्जन डॉक्टर पृथ्वीराज ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर पूर्व सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह , पूर्व सिविल सर्जन मुंगेर डॉ के पुरुषोत्तम , डी पी एम श्याम कुमार निर्मल , सदर अस्पताल उपाधीक्षक , जीएनएम स्कूल की प्राचार्या मेरिना और स्कूल की शिक्षिकाएं उपस्थित थी। सबसे पहले उपस्थित लोगों ने दुनिया की पहली नर्स फ्लोरेंस नैटिंगेल के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया। बाद में बिहार के कोने कोने से प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता अर्जित कर यहां पहुंची प्रथम सत्र की छात्राओं ने शपथ ली। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की। स्कूल की एक छात्रा ने योगाभ्यास का करतब दिखा कर कार्यक्रम के दौरान जमकर तालियां बटोरी। इस अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य और संगीत प्रस्तुत की।
