Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मोबाइल वाणी एवं मधुमेह के बारे में दी गई जानकारी आज जन अधिकार केंद्र चेनारी में मोबाइल वाणी एवं मधुमेह के बारे में जानकारी दिया गया और कॉल भी कराया गया।मधुमेह से यह जानकारी मिली कि अगर अपने घर या समुदाय में मधुमेह के बारे में बताया जाए और मोबाइल के माध्यम से सुनाएं और सुनने के लिए लोगों को प्रेरित करें, तो हर लोग डायबिटीज से बच सकते हैं ।आजकल डायबिटीज ज्यादा लोगों में देखने को मिल रहा है।

Transcript Unavailable.

प्रभारी पदाधिकारी सह अपर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के सभी पैक्सों और व्यापार मंडल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा सभी पैक्सों में हुए धान अधिप्राप्ति का भौतिक सत्यापन किया। इस संबन्ध में उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी इनायत खान के निर्देश पर किसानों से हुई धान अधिप्राप्ति का भौतिक सत्यापन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सीपीआई कार्यालय कार्यानंद शर्मा भवन स्टेशन रोड शेखपुरा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यकारिणी की बैठक रामाशंकर सिंह अधिवक्ता के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, बरबीघा अंचल सचिव धर्मराज कुमार, अरियरी अंचल सचिव केदार राम, शेखपुरा अंचल सचिव चंद्रभूषण प्रसाद, प्रभारी अंचल सचिव नितीश कुमार गोलू ,चेवाड़ा अंचल सचिव गुलेश्वर यादव, अनिल कुमार दास समेत सभी जिला कार्यकारिणी के सदस्य भाग लिए ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

केवटी डीह गांव में नालंदा जिला से चापाकल गाड़ने पहुंचे मिस्त्री की खातिरदारी में शराब परोसने के दौरान पुलिस ने नशे की हालत में मिस्त्री और देसी शराब के साथ गृहस्वामी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। छापामारी का नेतृत्व केवटी ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गिरिहिंडा मुहल्ले में संचालित राजकीय जीएनएम स्कूल की एक छात्रा सिर में चक्कर आने के बाद स्कूल में ही गिर पड़ी। छात्रा के स्कूल में गिरने के बाद इसमें प्रशिक्षण हासिल कर रही छात्राओं के बीच अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में जीएनएम छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रोहतास के चार केंद्रों पर पीएचडी प्रवेश परीक्षा 28 फरवरी को आरा वीर कुंवर से विवि प्रशासन ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी कर दी है।यह परीक्षा रोहतास जिले के चार केंद्रों पर 28 फरवरी को ली जाएगी।इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। एडमिट कार्ड इस बार ऑनलाइन ही जारी किया जाएगा। आगामी 24 फरवरी से अभ्यर्थी बीवी की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा सासाराम और डेहरी ऑन सोन स्थित कॉलेजों में होगी यह परीक्षा दो पाली में ली जाएगी। पहला पेपर सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे और दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक दूसरे पेपर की परीक्षा ली जाएगी। मालूम हो कि या परीक्षा आरा मुख्यालय में न लेकर इस बार रोहतास जिले में ली जा रही है।

Transcript Unavailable.