Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
पानी से भरे पैइन में डुबोने से पांच वर्षीय बालक की मौत बिहारशरीफ 1 अगस्त (हि.सं)। नालंदा जिले के नुरसराय थाना क्षेत्र के कोकलकचक गांव में सोमवार की सुबह पानी से भरे पैइन में डुबोने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोकलकच गांव निवासी रंजु पंडित के पांच वर्षीय पुत्र गुडु पंडित के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रंजु पंडित की पत्नी धान रोपाई करने खेत की ओर जा रही थी साथ में बालक भी जा रहा था। वहीं पानी से भरे पैइन को पार करने में बच्चे का पांव फिसला गया और गहरे पानी में डुबोते से उसकी मौत हो गई। घटनाक्रम को देख पास में खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर नुरसराय पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया है।
नालंदा में हजारों लिटर शराब बरामद कारोबारी गिरफ्तार बिहारशरीफ 1 अगस्त (हि.सं)। नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना पुलिस ने उत्पाद विभाग के सहयोग से एक हजार लिटर शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया है। नालंदा जिले के पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने बताया कि समकालीन छापामारी अभियान के तहत उत्पाद विभाग के सहयोग से तेल्हाड़ा गांव में मुकेश यादव के घर से एक हजार बोतल बिदेशी शराब बरामद किया गया है। साथ कारोबारी मुकेश यादव को भी हिरासत में लिया गया है और पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया है। इस तरह कि कारवाई होने से शराब कारोबारियों में हड़कंप व्याप्त है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद
कराटा प्रशिक्षण के नाम पर राशि डकारने का आरोप बिहारशरीफ 1अगस्त (हि.सं)। नालंदा में कराटा प्रशिक्षण के नाम पर निजी स्कूल के प्राचार्य पर छात्रों व अभिभावकों ने राशि डकारने का आरोप लगाया है। अभिभावक राजेश सहाय, एमडी गुलाम, एसए सलमा, लखन लाल गुप्ता, सुधीर कुमार, शिवेंद्र कुमार, मनीष कुमार, ऋतुराज कुमार, मो. इरशाद, मजरूल हक व अन्य ने इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन समिति को भी दी है। बताया कि कराटा सिखाने के नाम पर पीटी शिक्षक व प्राचार्य मिलीभगत कर छात्रों को गुमराह कर लाखों रुपए की ठगी की है। छात्रों से पैसे लिए गए। लेकिन, कोई रसीद नहीं दिया गया। प्राचार्य से शिकायत करने व रसीद मांगने पर पैसे ‘ऊपर तक भेजे जाने की बात कही।'जबकि, प्राचार्य पीके दास ने बताया कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। इसके पहले भी कुछ लोगों ने बदनाम करने का प्रयास किया था। मैं के एक फौजी का बेटा हूं। साथ ही, शिक्षक भी हूं। 30 साल से कई स्कूलों में योगदान कर चुका हूं। आत्मरक्षा के लिए छात्रों को निशुल्क कराटा सिखाया जा रहा है। इसके लिए अभिभावक खुद बाहर से ड्रेस खरीदते हैं। स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य का कहना है कि इस संबंध में उन्हें आवेदन मिला है। इसे उच्चस्तरीय मैनेजमेंट कमेटी के पास भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।
नालंदा में विश्व स्तनपान कार्यक्रम का शुभारंभ बिहारशरीफ 1 अगस्त (हि.सं)। जिला मुख्यालय क्षेत्र के बाल विकास परियोजना कार्यालय अस्थावां में आज सोमवार को विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पूजा किरण द्वारा बताया गया कि दिनांक 1 अगस्त से 7 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जाना है, इस दौरान प्रसूता एवं शिशुवती महिलाओं के बीच स्तनपान को बढ़ावा देने ,शिशुओं को बीमारी एवं कुपोषण से बचना और मृत्यु दर में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है। 1 आगस्त से 7 अगस्त तक सभी केन्द्रों पर स्तनपान सप्ताह में कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम किये जायेंगे ।इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ,महिला पर्यवेक्षिका सरिता ,सुमन ,मनोरमा,सेविकाएँ एवं धात्री महिला उपस्थित रहीं। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद
बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखण्ड से रमिता कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शांति कुमारी से बातचीत किया। शांति ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का यपयोग करना चाहिए, सेनिटाइजर का उपयोग करना चाहिए और टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए
चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के ममरेजपुर ग्राम में पीएचडी द्वारा चापाकाल का मरमत किया गया
Sachin Raj
Transcript Unavailable.
