पानी से भरे पैइन में डुबोने से पांच वर्षीय बालक की मौत बिहारशरीफ 1 अगस्त (हि.सं)। नालंदा जिले के नुरसराय थाना क्षेत्र के कोकलकचक गांव में सोमवार की सुबह पानी से भरे पैइन में डुबोने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोकलकच गांव निवासी रंजु पंडित के पांच वर्षीय पुत्र गुडु पंडित के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रंजु पंडित की पत्नी धान रोपाई करने खेत की ओर जा रही थी साथ में बालक भी जा रहा था। वहीं पानी से भरे पैइन को पार करने में बच्चे का पांव फिसला गया और गहरे पानी में डुबोते से उसकी मौत हो गई। घटनाक्रम को देख पास में खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर नुरसराय पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया है।
