मैं कन्हैया राम ग्राम बभनगावा सै आप सभी को नमस्कार करता हूं आज मैं दुम दुमा गांव के बस स्टैंड पास में सरकारी चम्पा कल है जो करिब दो साल से खराब है इसके उपर किसी का ध्यान नही है मैं इसके पास रहने वाले कुछ लोगों से पूछताछ की तो बताया कि नभर ताजा पानी पीने ़के लिए नहीं मिल पाता है दिनभर के लिए पानी नल जल से सुबह इकठ्ठा कर के रखते है चम्पा कल को पुनः चालू करके लोगों को दिनभर ताजा पानी पीने के लिए प्रबंध किया जाय ये , समस्या पंचायत दुम दुमा थाना कुढनि जिला कैमूर का है

चेनारी प्रखंड क्षेत्र में आज बुधवार को गोवर्धन पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। गौ पालकों ने गायों को नहला कर उसके सींग में घी लगाए। रोली का तिलक भी लगाया। प्रखण्ड क्षेत्र के हट्टा, लांजी, नरेना सहित अनेक गांवों में गोवर्धन पूजा किया गया। भगवान कृष्ण की भी पूजा की गई। कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ी दंगल प्रतियोगिता या अन्य कार्यक्रम नहीं हुए। वहीं गोवर्धन पूजा के बारे में मान्यता है कि देवराज इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने इंद्र की पूजा करने की बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। जब इंद्र को इस बात का पता चला तो उन्होंने पूरे गोकुल गांव को नष्ट करने व कृष्ण को अपनी शक्तियों का परिचय देने के लिए भारी बारिश करा दी। गांव में हाहाकार मच गया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा लिया और ग्रामीणों की रक्षा की। सात दिन तक लगातार इंद्र ने अपना कहर बरपाया, लेकिन किसी भी ग्रामीणों को क्षति नहीं पहुंची। तब से भगवान श्रीकृष्ण को गोवर्धन के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मंदिरों में काफी संख्या में लोग गोवर्धन भगवान की पूजा करते है।

बिहार राज्य से यशवंत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मिथिलेश कुमार से साक्षात्कार लिए है। जिसमें उनका कहना है कि वह कक्षा आठवीं का छात्र है और उन्हें पेंटिंग करने में रुचि है। वह जीवन में आगे अच्छे-अच्छे पेंटिंग करके जीवन को बेहतर बनाने का कार्य करेंगे।

बिहार राज्य से कलावती दीदी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें हुनरबाज़ कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगता है और इस कार्यक्रम को रोज़ाना सुनती हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वह यह सीख ली की अच्छे या ख़राब कपड़े को सील सकती हैं

बिहार राज्य के ग्राम मल्लिकपुर से महिमा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगा और इस कार्यक्रम के माध्यम से यह सीख मिली की कपड़ा मिलने पर वह तकिए का खोल बना सकती है

बिहार राज्य से खुसबू कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उत्तर दिशा में जो तारा दिखता है, वह ही ध्रुव तारा है। उन्होंने बताया कि हमारी पृथ्वी जिस तरह घूमती है उसी तरह ध्रुव तारा भी एक स्थान से दूसरे स्थान घूमता रहता है

बिहार राज्य के मल्लिकपुर से आंचल कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि अनु और माला ने ख़राब आवाज और सही आवाज को पहचानने के लिए घड़े और तकिए को इस्तेमाल किया। जिसमे उन्हें घड़े में आवाज ख़राब सुनी दी और तकिए में आवज साफ़ सुनाई दी। उन्होंने बताया कि यह फेर बदल कार्यक्रम उन्हें बहुत ही अच्छा लगा।

बिहार राज्य के ग्राम मल्लिकपुर से काजल कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि अगर उन्हें कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगा और इस कार्यक्रम के माध्यम से यह सिख मिली की उन्हें भी अगर दो बीघा जमीन मिल जाए तो वह लड़कियों और लड़कों के लिए स्कूल खोलकर सभी को शिक्षित करेंगी

चेनारी प्रखंड क्षेत्र में विगत दिन दीपावली को धूमधाम से दीपोत्सव चेनारी नगर पंचायत के विभिन्न गली मोहल्लों में मनाया गया! इस दौरान चाइनीज लाइटों से पूरा मुहल्ला पटा हुआ दिखाई दे रहा था तथा बच्चे घरौंदे बनाकर उसमें मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा अर्चना किए तथा मिट्टी के दीप भी जलाए गए हैं!

Transcript Unavailable.