छठ पर्व को लेकर शनिवार को छठव्रतियों ने खरना किया। इस मौके पर मिट्टी के चूल्हे व मिट्टी के बर्तन में शुध्दता के साथ पकवान बनाया। मुख्य रूप से खीर,रसीया,पुरी आदि बनाकर सांय काल गांधूलि बेला में भगवान भास्कर की अराधना कर प्रसाद ग्रहण किया। बाद में परिजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मित्रों आदि को प्रसाद खिलाकर प्रसाद का वितरण किया गया। छठ के मधुर गीतों से माहौल भक्तिमय बन गया है।

आस्था का महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। पूरा चेनारी प्रखंड भक्ति के रंग में रंग गया है। बाजार से लेकर गांवों तक छठ मैया की गीत गुंजयमान हो रही है। आपको बता दें कि रविवार को व्रतियों द्वारा डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ 36 घंटे व्रत संपन्न होगा। इसे लेकर चेनारी नगर पंचायत से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में छठ घाट पूरी तरह से सज-धज कर तैयार हो चुके हैं। विभिन्न पूजा समिति से लेकर छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा सुबह से ही अभियान चलाकर घाटों की पूरी तरह से सफाई का कार्य पूरा किया गया। व्रतियों की सुविधा को देखते हुए विभिन्न संगठन के लोगों द्वारा व्रतियों के मार्ग पर पानी से छिड़काव करते हुए सफाई अभियान शुरू किया गया। छठ घाटों पर व्रतियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं, जिसे प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किया गया था। सफाई के साथ-साथ बैरिकेटिंग का भी कार्य पूरा किया गया है। सुबह से ही छठ पूजा समिति द्वारा घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया।

छठ पूजा परब को लेकर चेनारी प्रखंड बजार में काफी भीड़ लगी हुई है जिससे लोगों को आने जाने में हो रही है परेशानियां और काफी भीड़ को देखकर पुलिस लगीं हुई है सुरक्षा में

जी हां आपको बता देगी आज हमारी मुलाकात ऐसे एक शख्स से हुई जो अपनी पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अपने घर के कार्यों में हाथ बढ़ाते हुए गाना गाने का भी जुनून रखते हैं! आपको बता दें कि आज मैं भभुआ प्रखंड के मोकरी गांव में उपस्थित हूं और मुकरी गांव के युवा छोटू पासवान के द्वारा एक गीत प्रस्तुत किया गया! जो इस समय चल रहा है बिहार का परंपरिक पर्व छठ पर गाया गया है! आपको बता दें कि छोटू पासवान ग्रामीण परिवेश में रहने के साथ साथ गाना गाने में भी अव्वल हैं! उनकी और हमारी मुलाकात पशु चराने के दौरान हुई इस दौरान उनसे जानना चाहा तो उनके द्वारा बताया गया, कि हम पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ घर के कार्य हो और गाना गाने में भी अव्वल रहे हैं उनके द्वारा बताया गया कि मैं पटेल कॉलेज भभुआ में गाना गाने में हमको प्राचार्य के द्वारा प्राइस में डायरी कलम मेडल देकर सम्मानित भी किया गया है उक्त बातें भभुआ प्रखंड स्थित मोकरी गांव की युवक छोटू पासवान ने कही!

छठ पूजा के आरंभ में हो रही है सफाई कर रहे लोग काफी देर से सफाई हो रही है आप लोग इस तस्वीर में देख सकते हैं कि यह सफाई कर रहे हैं लोग

जी हां आपको बता दें कि बिहार का पारंपरिक व लोक आस्‍था का महापर्व छठ चार दिवसीय इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ आज शुक्रवार को हुआ! छठ व्रतियों ने स्नान करने के उपरांत चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत की। सूर्योदय के साथ ही दुर्गावती नदी में व्रतियों का आना शुरू हुआ और स्नान करने के बाद सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर का दर्शन कर पर्व की शुरुआत की। नहरों के कई घाटों पर व्रतियों को स्नान और पूजा करते देखा गया! चेनारी बाजार सहित पूरा गांव का माहौल छठ पर्व के गीत से आस्‍थामय बन गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्‍या में लोगों ने नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत की । इस मौके पर सभी घरों में अरवा चावल के भात, दाल, कद्दू और अगस्त के फूल का विशेष प्रसाद बनाया जाता है। जिसे परिवार के साथ साथ इष्ट मित्रों को भी निमंत्रण देकर प्रसाद दिया गया!

आपको बता दे कि आगामी छठ पर्व को लेकर चेनारी मुख्य बाजार में सुबह से शाम तक लोगों की खचाखच भीड़ देखने को मिली, वहीं विभिन्न गांव कस्बों से लोग बिहार के पारंपरिक पर्व छठ को मनाने के लिए और सामान जुटाने के लिए चेनारी बाजार में आए थे! वही गांव कस्बों से आए कुछ लोगों से जाना तो उनके द्वारा बताया गया कि फल फलाहारी सहित दौरा सूप के दामों में अत्याधिक वृद्धि देखने को मिल रही है वही दौरा, सूप कलाकार मूसा डोम से जाना तो उनके द्वारा बताया गया कि पिछले साल की अपेक्षा और हर बांस के सामानों पर 10 से ₹20 की वृद्धि की गई है!

जी हां आपको बता दें कि चेनारी नगर पंचायत में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है आवारा कुत्ते काटने की वजह से कई बड़े बुजुर्ग वह बच्चे भी इसके चपेट में आ गए हैं यह खबर पिछले दो रोज से मिल रही है वही मोहम्मद अशरफ अली के द्वारा बताया गया कि उनके 6 साल के पुत्र को आवारा कुत्ता ने काट लिया जिससे पुत्र की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी वही उपचार के बाद हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है! वही आपको बता दें कि चेनारी नगरवासी रात में लाठी डंडे के सहारे देखने को मिल रहे हैं ताकि कोई भी अगर कुत्ता हमला करता है तो उस पर लाठी से वार किया जाए! वहीं प्रशासन के द्वारा अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है अगर इस पर एक्शन लिया जाएगा तो कहीं ना कहीं कुत्तों के आतंक से चेनारी नगर वासियों को राहत मिलेगी!

Transcript Unavailable.

जी हां चेनारी नगर पंचायत के नवाबगंज मोहल्ले में एक पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया जोकि चेनारी नवाबगंज मोहल्ले के तीन बच्चों को काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया तीनों बच्चों का इलाज चेनारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है एक बच्चे की हालत नाजुक बताया जा रहा है जिसको इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया धन्यवाद आप सुन रहे हैं मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस से मैं जय शंकर राज ।