भाजपा नगर पंचायत में गांव चलो अभियान के तहत बैठक हुई। बैठक में चेनारी नगर प्रभारी श्रवण कुमार द्वारा सभी बूथ अध्यक्षों को गांव चलो अभियान के तहत सुझाव दिया गया। कार्यकर्ता को बूथ मजबूत करने की जानकारी दी। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की मजबूती की चर्चा की गई। अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष भागवत जायसवाल व संचालन दिलीप जायसवाल ने किया।

रोहतास जिले के चर्चित काला हिरण शिकार मामले में तत्कालीन चेनारी थानाध्यक्ष पर बड़ी गाज गिरी है। फिल्म स्टार सलमान खान का शौक पालने वाले दारोगा की नौकरी चली गई। जांच के बाद शाहाबाद डीआईजी ने तत्कालीन चेनारी थानाध्यक्ष शंभू कुमार दो को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता डीआईजी ने विस्तार से जानकारी दी। शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने बताया कि गत 15 सितंबर 2023 को रोहतास जिले के चेनारी थानाक्षेत्र के लॉजी गाँव से गुप्त सूचना के आधार पर काला हिरण के माँस सहित सिंग के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चेनारी थानाक्षेत्र के लॉजी गाँव निवासी राजू बेग पिता स्वर्गीय कुदुश बेग के रूप में की गई थी। चेनारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष शंभू कुमार के द्वारा इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। अपने वरीय पदाधिकारीयों एवं वन विभाग को सूचित नही किया गया। निजी लाभ के उद्देश्य से काला हिरण के मांस की बात को छिपाते हुए गिरफ्तार अभियुक्त राजू बेग को पीआर बॉण्ड पर थाने से ही छोड़ दिया गया था। डीआईजी ने बताया कि इसके बाद इस घटना की सूचना रोहतास वन विभाग को हुई, तो वन विभाग के द्वारा चेनारी थाना परिसर से ही काला हिरण का 05 किलो माँस एवं माँस लगा काले हिरण का सिंग बरामद किया गया। इस संबंध में वन विभाग के द्वारा तत्कालीन थानाध्यक्ष शंभू कुमार दो के खिलाफ कारवाई करते हुए उन्हें अभियुक्त बनाते हुए अपने कोर्ट में केस दर्ज किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विनीत कुमार द्वारा पूरे मामले में जाँच का आदेश सासाराम एसडीपीओ को दिया गया। एसडीपीओ द्वारा जाँच में पुलिस अवर निरीक्षक शम्भू कुमार-दो द्वारा इस प्रकरण में काफी अनियमितता बरतते हुए अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के लिए दोषी पाया गया। इसके बाद जाँच प्रतिवेदन के आधार पर तत्कालीन थानाध्यक्ष शंभू कुमार-दो को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध रोहतास जिला विभागीय कार्रवाई प्रारंभ किया गया। जिसमें जाँच पदाधिकारी द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक शंभू कुमार दो को दोषी पाया गया। डीआईजी ने यह भी बताया कि पूरे मामले की अपने स्तर गहराई से जाँच की गई। जांच में तत्कालीन थानाध्यक्ष चेनारी शंभू कुमार को अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता, संदिग्ध आचरण, भ्रष्टाचार व अपने पद का दुरुपयोग कर अनैतिक लाभ के आरोप में दोषी पाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। डीआईजी ने कहा कि बिहार पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। चाहे जो भी पुलिस कर्मी या पुलिस पदाधिकारी हो ऐसे कार्यों में लिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आज शुक्रवार को डाक बंगला परिसर में जगदेव प्रसाद की 102 वीं जयंती मनी। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की। पूर्व प्रमुख मंगल राम ने कहा कि जगदेव बाबू शोषितों, दलितों, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दबे कुचले के मसीहा थे। अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा व संचालन वीरेंद्र चंद्रवंशी ने किया। मौके पर हरिद्वार शर्मा, जगा पाल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, अशोक राम, श्रीनिवास राम, मुंशी रजक, पप्पू सिंह, अयोध्या सिंह, शिवभजन सिंह आदि थे।

जी हां साथियों आपको बता दे कि कल 1 फरवरी दिन गुरुवार से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने वाली है ऐसे में आज जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में एक मीटिंग रखा गया; जिस मीटिंग में जिले के सभी केंद्र अधीक्षक पहुंचे आपको बता दे की कल से होने वाले इंटरमीडिएट की परीक्षा में सासाराम में कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं जबकि डेहरी में कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं, वहीं पूरे जिले में लगभग 60000 की संख्या में इंटरमीडिएट के छात्र परीक्षा देंगे, वही इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार गौरव ने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया कि छात्रों की सघन जांच की जाएगी और अगर कोई छात्र चिट पुर्जा लेकर जाता है तो उसको निष्कासित किया जाएगा उक्त बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा सभी केंद्र अध्यक्ष को और उपअधीक्षकों को कही गई वहीं आपको बता दे कि इस बार छात्र जूता मौज पहनकर परीक्षा दे सकते हैं! भाई आपको बता दे कि आज चेनारी बस स्टैंड से लगभग हजारों की संख्या में छात्र जिले के विभिन्न अनुमंडल क्षेत्र के तरफ जहां परीक्षा केंद्र बनाया गया है वहां रवाना हुए!

मैं परममिला देवीग्राम pa न्यूज़ एक्सप्रेस मोबाइल बड़ी में सभी स्रोतों को नमस्कार पालकी के खेत में किस मिला होने बताया की पालकी के खेत पालकी के करणपाल की खेती करने से मेरा परिवार का पासवर्ड पूर्ण होता है हर महीना मैं 50000 रुपए का फायदा होता हैkr

नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं यशवंत लेकर आया हूं खास कार्यक्रम, खबरें फटाफट... तो चलिए शुरू करते हैं- 01. ठंडी के अंतिम दौर में बढ़ी मौसमी बीमारियां सर्दी के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों से दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। लेकिन, सुबह व शाम लोग ठंड से कांपने लग रहे हैं। साथ ही पछुआ हवा के कारण दिन में भी कनकनी का लोग एहसास कर रहे हैं। धूप में तो लोगों को राहत मिल रही है। लेकिन, घरों के अंदर लोग ठंड से कांप रहे है। ठंड से बचने के लिए लोग दिन में भी हीटर का उपयोग कर रहे हैं। 02. कल से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू ! जी हां साथियों आपको बता दे कि कल 1 फरवरी दिन गुरुवार से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने वाली है ऐसे में आज जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में एक मीटिंग रखा गया; जिस मीटिंग में जिले के सभी केंद्र अधीक्षक पहुंचे आपको बता दे की कल से होने वाले इंटरमीडिएट की परीक्षा में सासाराम में कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं जबकि डेहरी में कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं, वहीं पूरे जिले में लगभग 60000 की संख्या में इंटरमीडिएट के छात्र परीक्षा देंगे, वही इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया कि छात्रों की सघन जांच की जाएगी और अगर कोई छात्र चिट पुर्जा लेकर जाता है तो उसको निष्कासित किया जाएगा उक्त बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा सभी केंद्र अध्यक्ष को और उपअधीक्षकों को कही गई वहीं आपको बता दे कि इस बार छात्र जूता मौज पहनकर परीक्षा दे सकते हैं! 03. इंटरमीडिएट की परीक्षा को राशन पानी लेकर निकले छात्र अपने सेंटर की ओर एस साथियों आपको बता दे की जिले में होने वाली कल से इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर छात्राओं के द्वारा अपने गिरी से घर से राशन पानी लेकर पलायन करते हुए देखा गया आपको बता दे की बड़ी संख्या में चेनारी बस स्टैंड से छात्रों का दल सासाराम और डेहरी के लिए रवाना हुआ! इसके साथ में आज की खबरें फटाफट समाप्त होती है। ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के साथ....

गठबंधन बदल कर नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ नीतीश कुमार द्वारा लिए जाने पर प्रदेश के साथ जिले में भी आज सोमवार को गहमागहमी रही। सीएम के पाला बदलने पर किसी खेमे में उत्साह तो किसी में मायूशी देखने को मिली। रविवार को बनते बिगड़ते राजनीतिक समीकरण को ले जिले की सभी चौक-चौराहे पर समर्थकों व विपक्षियों के बीच बहस होती दिखी। आपको बता दे कि आज सोमवार को स्थानीय बंगला परिसर में भाजपा और जदयू के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला और गुलाल लगाकर हर्ष व्यक्त किया!

नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं यशवंत लेकर आया हूं खास कार्यक्रम, खबरें फटाफट... तो चलिए शुरू करते हैं- 01. प्रेम कुमार को मंत्री बनाए जाने पर चंद्रवंशी समाज में हर्ष व्याप्त अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रीय महासभा के जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह चंद्रवंशी व जिला महासचिव प्रेम प्रकाश चंद्रवंशी ने संगठन के कोर कमेटी के तरफ से भाजपा व पीएम नरेंद्र मोदी को आभार संदेश भेजा। समाज के नेता प्रेम कुमार को प्रदेश में गठित नई सरकार में मंत्री पद दिए जाने को लेकर हर्ष जताया। कहा कि इसके लिए चंद्रवंशी समाज सदा ऋणी रहेगा। 02. डीडीसी शेखर आनंद को दी गई विदाई उप विकास आयुक्त शेखर आनंद को पदाधिकारियों व कर्मियों ने विदाई कर दी। वहीं नए उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय ने योगदान किया, जिनका स्वागत किया गया। रविवार को डीआरडीए कर्मियों ने कार्यालय से विदाई दी। जबकि जिला प्रशासन ने सर्किट हाउस से समारोह आयोजित कर विदाई दी। डीएम नवीन कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने बुके व अंक वस्त्र देकर विदा किया। जिला परिषद कार्यालय में भी अध्यक्ष पूनम भारती के नेतृत्व में विदाई दी गई। 03. बढ़ती महंगाई व परीक्षा को लेकर घटी सरस्वती प्रतिमा की मांग विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती पूजा की आराधना का पर्व वसंती पंचमी 14 फरवरी को है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में मूर्तिकार मां शारदे की प्रतिमाएं बनाने में जुटे हैं। फरवरी में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा है। 1 फरवरी से इंटर और 15 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा शुरू होगी। दोनों महत्वपूर्ण परीक्षा का असर इस बार की सरस्वती पूजा पर होगा। साथ ही महंगाई का प्रभाव पर दिखेगा। इग्जाम और महंगाई की वजह से इस बार मां सरस्वती की प्रतिमाएं करीब 50 फीसदी तक कम बन रही हैं। एक अनुमान के मुताबिक पिछले साल करीब 400 प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। लेकिन, इस बार के माहौल के अनुसार 250 से 300 ही बन रही इसके साथ में आज की खबरें फटाफट समाप्त होती है। ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के साथ....

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.