बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखण्ड से जय शंकर राज ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नगर पंचायत के बनौली गांव निवासी राजकुमारी देवी से बातचीत किया। राजकुमारी देवी ने बताया कि उनका विधवा पेंशन लगभग 8 महीने से रुका हुआ है। उनका कहना है कि पहले पेंशन लगातार मिलता था और लगभग 8 महीनों से किसी कारण उनका पेंशन रुक गया है। जिसके वजह से उनके परिवार और उनकी स्थिति काफी दयनीय हो गई है और वो किसी तरह अपना भरण पोषण कर रही हैं। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें ।