बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के ग्राम नरेना से गुप्तेश्वर राम ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि चेनारी के रोज़गार सेवक व कार्यक्रम पदाधिकारी ,मनरेगा श्रमिक जो कार्य करते है ,उन्हें पैसा नहीं देते है। इसके बदले में दूसरे लोगों के ही खाता में पैसे डालते है। बिचौलिया के माध्यम से 15 से 16 हज़ार खाते में डाल कर ,एक दो हज़ार ही लोगों को देते है और बाकि पैसा उनसे वसूल लिया जाता है। इन्होने वर्ष 2022 में कई बार आवेदन दिए लेकिन इनको रिसीविंग ही नहीं मिलता है
