बिहार राज्य से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 08 अक्टूबर को बताया कि उन्होंने मोबाइल वाणी पर दिनांक 07 अक्टूबर को एक खबर प्रसारित की थी।खबर में बताया गया था कि चेनारी प्रखंड क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 1, 2, 7, 8 , 29, 43, 63, 72 ,131 ,157 ,159 ,160 ,161, 162 ,163 ,165, 167, 168 ,169 ,158 ,164 ,166 में पेयजल, शौचालय, रैम्प एवं फर्नीचर की कमी है। इस खबर को 7 अक्टूबर को मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया गया और निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार गौतम को खबर फॉरवर्ड किया गया। जिसके बाद निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने विभाग को पत्र लिखा । पत्र लिखे जाने के बाद संबंधित बूथों वाले स्कूल के प्रधानाध्यापकों को संसाधन मुहैया कराने का भी निर्देश दिया गया है।
