बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से यशवंत कुमार ने बताया कि उन्होंने दिनांक 31 अगस्त 2021 को एक ख़बर प्रसारित किया था जिसमे उन्होंने बताया था कि चेनारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में नाली जाम की समस्या बहुत दिनों से बनी हुई थी। गलियों में कूड़ा लगा रहता था। मोबाइल वाणी पर ख़बर प्रसारित कर इसे चेनारी बीडीओ व चेनारी नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ साझा किया गया। अधिकारियों ने समस्या को संज्ञान में लिया और अब दिनांक 18 सितम्बर 2021 दिन शनिवार को वार्ड संख्या 13 में नालियों की साफ़ सफ़ाई का कार्य चालु है
