बिहार राज्य से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि एक महिला जिनका नाम फूल कुमारी है उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिलता है। साथ ही कह रहे है कि फूल कुमारी के पति स्वर्गीय राजनाथ पासी के मृत्यु के लगभग 13 वर्ष पूरे हो चुके हैं पर उन्हें अभी तक कोई भी लाभ विधवा पेंशन योजना के माध्यम से नहीं मिल पाया है। उन्होंने कई बार आवेदन दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई