बिहार राज्य के रोहतास ज़िला से यशवंत कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी नगर पंचायत के द्वारा कुछ दिनों पूर्व नाले की सफाई किया गया था लेकिन नाले पर स्लैब नहीं डाला गया जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। एक व्यक्ति विकास कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि नाले पर बाइक का चक्कर घुस जाने के कारण वो दुर्घटनाग्रस्त हो गए और उन्हें हल्की चोटे आई।