बिहार राज्य के रोहतास ज़िला से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी प्रखंड से सासाराम के बीच मलदहा ग्राम में प्रखंड मुख्यालय तक जोड़ने वाली सड़क पर कई वर्षों से नाली का पानी लगा हुआ है। मलदाहा गांव के समीप कई वर्षों से सड़क पर नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। इस पर ना ही परिवहन विभाग का ध्यान है और ना ही अधिकारियों का। एक ग्रामीण दीपक कुमार से बात होने पर उन्होंने बताया कि आने जाने में बहुत समस्या होती है। गन्दा पानी के कारण बदबू भी आती है।