बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी बाजार में वर्षों पहले शुरू हुआ नल जल योजना ने बाजार का सूरत बिगाड़ दिया है।नल जल के लिए तोड़कर पाइप लाइन तो बिछाया गया लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई। अब बरसात के मौसम में पानी जमने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसको लेकर लोगों ने करवाई के आवेदन भी किया था लेकिन कोई असर होता नहीं दिखा
