कैमूर पहाड़ी में स्थित दुर्गावती डैम पर आजकल बरसात के मौसम में रोज हजारों लोग डैम घूमने के लिए आ रहे हैं यहां पर संसाधनों की कमी के कारण वश टूरिज्म के रूप में विकास नहीं हो पा रहा है बता दें कि जिले में टूरिज्म के अपार संभावनाएं हैं यहां दुर्गावती डैम ,बाबा गुप्ता नाथ धाम, शेरगढ़ किला, मंझार कुंड आदि स्थल जिले में घूमने योग्य हैं और इस पर किसी भी नेता या सांसद विधायक किसी का नजर नहीं है अगर विकास होता है तो हम लोगों के जिला रोहतास टूरिज्म के रूप में विकसित हो सकता है और यही नहीं राजस्व को अच्छा खासा मुनाफा भी हो सकता है इस पर ध्यान देना चाहिए
