सासाराम: जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा सदर अस्पताल सासाराम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र तथा सदर अस्पताल सासाराम को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किए जाने से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सिविल सर्जन रोहतास, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, कार्यकारी अधीक्षक सदर अस्पताल भी उपस्थित थे। सदर अस्पताल सासाराम हेतु 100 बेड का मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेंटर का निर्माण बिहार मेडिकल इन्फ्राट्रक्चर एंड कारपोरेशन लिमिटेड पटना द्वारा किया जाना है जिसमें लगभग 21 करोड़ 81 लाख रूपये की लागत आएगी। इस कार्य को 15 दिनों के भीतर प्रारंभ कर दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।साथ ही सदर अस्पताल सासाराम में 10 बेड का पेडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट का भी निर्माण प्रस्तावित है जिसका निर्माण बीएमसीआईएल पटना द्वारा किया जाना है। यह कार्य अगले 15 दिन में प्रारंभ कर दिया जाएगा। पीआईसीयु के निर्माण में लगभग 02 करोड़ रूपये से अधिक की लागत आएगी तथा सदर अस्पताल सासाराम को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करने हेतु कुल 55 करोड़ 35 लाख रूपये की लागत आएगी।