बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के सिंघपुर ग्राम से प्रिंस कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पवन कुमार से हुई। पवन कुमार 'मेरा मुखिया कैसा हो ' कार्यक्रम के तहत कहते है कि मुखिया को ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो गरीबों की स्थिति को देखते हुए उनके लिए नरेगा योजना के तहत काम दें । वो कहते है उनके ग्राम में मनरेगा का काम बहुत कम ही होता है और इसमें जो काम करते है उनके खाते में पैसे आते भी नहीं है ,इसके विपरीत जो लोग काम नहीं करते है उन्हें नरेगा की मज़दूरी मिलती है ।
