बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर ग्राम से आशीष कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी सुसागर पथ पर मलदहा गाँव में जल जमाव की समस्या से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। एक ग्रामीण ने बताया कि पानी का निकासी नहीं हो पा रहा है।पास निवास करने वाले ग्रामीण अपने जमीन से पानी को बहने से रोक रहे है। नाली की व्यवस्था होने पर ही जल जमाव की समस्या से निजात मिल सकता है। इस समस्या से ग्रामीण एक साल से जूझ रहे है परन्तु अब तक प्रशासन का ध्यान इस पर नहीं जा रहा है।
