औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड में लगातार बिजली की आंख मिचौली और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों के द्वारा कई बार विभाग को सूचित किया गया है बावजूद समस्या में कोई सुधार नहीं हो रहा है। इसी समस्या को लेकर दो प्रखंड के दुलारे पंचायत के किसानों के नेता पैक्स अध्यक्ष सह जाप नेता विजेंद्र यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अब बिजली विभाग के खिलाफ लड़ाई आर-पार की होगी उन्होंने कहा है कि बिजली विभाग के एसडीओ से जब बात की जाती है तो लगातार आश्वासन दिया जाता है और आश्वासन सिर्फ आश्वासन ही रह जाता है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
