सशत्र सीमा बल 29वीं वाहिनी गया के कमाण्डेन्ट राजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के कालापहाड़ क्षेत्र में स्थित एसएसबी के उप कमाण्डेन्ट रामकुमार के नेतृत्व में मंगलवार को अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर धरती को बचाने का संकल्प लेते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया।इस दौरान हरिहर उरदाना पंचायत के उगनाठी,कोलोनीपर, जोगिया पहाड़ आदि गांवों में वृक्षारोपण किया गया।वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत शीशम,गमहार,छतवन,नीम, जामुन,आंवला आदि के सैकड़ों पौधे लगाए गए।साथ ही ग्रामीणों के बीच गमछा,छाता और महिलाओं के लिए उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया।इस दौरान उप कमाण्डेन्ट रामकुमार ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि,वृक्ष मानव जीवन का अभिन्न अंग है।जो सम्पूर्ण मानव जीवन को स्वस्थ,सुखी एवं समृद्ध बनाये रखता है।उन्होंने बताया कि,पेड़-पौधों की अत्यधिक कटाई की वजह से पर्यावरण प्रदूषित एवं असंतुलित हो चुका है।जिससे मानव जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और अनेक प्रकार के बीमारी उत्पन्न होने का खतरा बना रहता है।इस लिए इस पृथ्वी को बचाने के लिए मानव को अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए।इस दौरान कंपनी कमांडर सह सहायक कमाण्डेन्ट सुमन सौरभ,निरीक्षक विकास चंद घोष,टंडवा थाना के सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार महतो, शिक्षक भूपेश सिंह,वार्ड सदस्य मधुसूदन भुइयाँ,कामता राम,रामदेव भुइयाँ आदि लोग मौजूद रहे।