जिला धनबाद से तफाजुल आजाद मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मनुष्य जीवन में जल का बहुत ही महत्व है।मनुष्य कुछ दिन के लिए बगैर खाना खाये रह सकता है पर जल के बिना नहीं रह सकता है।इसलिए जल को अमृत के सामान माना गया है।पर अधिकतर ग्रामीण इलाकों में आज भी ग्रामीण जनता जल के लिए नदी,तालाबों और चुवा की तलाश में रहते है और अपनी प्यास बुझाते है।इस प्रकार से जल का उपयोग करने पर अक्सर वे बिमारी की चपेट में आ जाते है।बिमारी से बचने के लिए कुछ लोग सप्लाई पानी लेते है तो कुछ लोग फ़िल्टर का उपयोग करते है और कुछ लोग चापाकल से ही काम चला रहे है।परन्तु आधे से ज्यादा आबादी आज भी अशुद्ध पानी पीने को मजबूर है।इसके लिए सरकार को सप्लाई पानी को फ़िल्टर कर सभी घरो में सप्लाई की जानी चाहिए।जिससे लोगो को शुद्ध जल मिल सके। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियो द्वारा विभिन्न जगहों पर चापाकल लगवा कर शुद्ध पानी की वयवस्था करनी चाहिए।
हम सभी इस बात से भली भांति परिचित हैं कि हमारे जीवन में पानी का कितना महत्व है ? अर्थात यूँ कहें कि जल के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते है, तो ये गलत नहीं होगा।श्रोताओं हमारे जीवन में जितनी आवश्यकता पानी की है उतनी ही आवश्यकता है शुद्ध पेयजल जल की।तो श्रोताओं आप हमे बातएं कि आपके गाँव और पंचायत में शुद्ध पेयजल की वर्तमान में क्या स्थिति है ? क्या आपलोगों को शुद्ध पिने योग्य पानी आसानी से मिल पा रहा है अगर नहीं तो इसके लिए आप अपने स्तर पर क्या करते हैं ?आप लोगों तक शुद्ध पेयजल पंहुचाने के लिए आपके पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा किस तरह से प्रयास किया जा रहा है ? श्रोताओं, आप हमे यह भी बताएं कि हर गाँव और पंचायत में लोगों तक शुद्ध पेयजल की सुविधा कैसे पहुँचाया जा सकता है ? इस विषय पर अपने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति रिकॉर्ड कराएं मोबाइल पर नंबर 3 दबाकर। आपके द्वारा रिकॉर्ड कराए गए कुछ बेहतरीन प्रतिक्रियाओं को पंचायतनामा के अगले अंक में प्रकाशित किया जायेगा।
