Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Comments
धनबाद से कातेश्वर जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि प्रिया के माता-पिता ने अपनी बेटी की कम उम्र में शादी करा कर अच्छा नही की ,अगर प्रिया के माता-पिता को ऐसा लगता है कि कम उम्र में शादी कराने से दहेज़ कम लगेगा ,तो उन्हें यह जानना चाहिए कि आज बेटियाँ राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,डॉक्टर,इंजिनीयर आईएस बन रही है,लड़को के साथ कन्धा से कन्धा मिलकर चल रही है। बेटी को पढ़ाई से वंचित रखना,कम उम्र में विवाह कर देना ये सब घोर अन्याय है। मौजूदा हालात में रियो ओलम्पिक में पदक लाने वाली और अपने देश का नाम रौशन करने वाली बेटियाँ ही है,हमे अपनी सोच बदलना होगा ,बाल विवाह करना और बेटीयों को शिक्षा से वंचित रखना यही सब धारणाओ से दूर रहना होगा।
धनबाद से कटेश्वर जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम काफी सराहनीय है आज कर्मा पूजा का पर्व है और हमारी बेटियां अपने भाइयो के मंगल कामना के लिए पूजा एवं व्रत रखती है, अगर बेटी नही होती तो इस पर्व का क्या मतलब रहता, बेटी घर की लक्ष्मी है इसलिए इसकी रक्षा करना हमारा कर्त्यव्य है।
Transcript Unavailable.
बीरबल महतो,जिला धनबाद के बाघमारा प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि उमा की इच्छाऐ सुनी उनकी इच्छाऐ सुनकर अच्छा लगा क्योकि उन्हें पॉयलेट बनने की इच्छा है इसलिए उन्हें पायलेट बनना चाहिए साथ ही इनका कहना है की प्रत्येक बच्चो की अपनी इच्छा होती है,अच्छी सोच होती है इसलिए जो पुरानी परंपराएं है उसे बदलना होगा क्योकि लड़कियां भी पॉयलेट बन सकती है और देश को भी चला सकती है,मंत्री,डॉक्टर और इंजीनियर भी बन सकती है इसलिए इन सभी चीजो की जानकारी माता-पिता को होनी चाहिए और माता-पिता को यही सोचना चाहिए की लड़का-लड़की में कोई अंतर नहीं है,उन्हें भेदभाव नहीं करना चाहिए सभी की इच्छा को पूरी करनी चाहिए ताकि देश का विकास हो सके।
Transcript Unavailable.
जिला धनबाद से बीरबल महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की मैंने मोबाइल वाणी पर उमा की कहानी सुनी वो विज्ञानं एवम भूगोल पढ़ना चाहती है पर रस्ते में कुछ मनचले लड़को के कारण वह स्कुल नहीं जा पाती है। यह आज के समाज के लिए बहुत दुर्भाग्य की बात है। अत: हम सभी का कर्तव्य होता है की उनका विरोध करे जहँ भी कोई लड़का छेड़खानी करता है उसे डंटकर मुकाबला करे उमा जी से अनुरोध है की वे प्रत्येक दिन स्कुल जाए साथ ही अपने सहेलियों के साथ जाए अगर किसी कारण सहेली ना मिले तो परिवार के किसी सदस्य के साथ जाए। आज का मोबाइल की सुविधा है जिससे आप परोवर के साथ पुलिस को भी खबर कर सकते है
Transcript Unavailable.

Comments
Transcript Unavailable.
Sept. 27, 2016, 9:51 a.m.