धनबाद से कातेश्वर जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि प्रिया के माता-पिता ने अपनी बेटी की कम उम्र में शादी करा कर अच्छा नही की ,अगर प्रिया के माता-पिता को ऐसा लगता है कि कम उम्र में शादी कराने से दहेज़ कम लगेगा ,तो उन्हें यह जानना चाहिए कि आज बेटियाँ राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,डॉक्टर,इंजिनीयर आईएस बन रही है,लड़को के साथ कन्धा से कन्धा मिलकर चल रही है। बेटी को पढ़ाई से वंचित रखना,कम उम्र में विवाह कर देना ये सब घोर अन्याय है। मौजूदा हालात में रियो ओलम्पिक में पदक लाने वाली और अपने देश का नाम रौशन करने वाली बेटियाँ ही है,हमे अपनी सोच बदलना होगा ,बाल विवाह करना और बेटीयों को शिक्षा से वंचित रखना यही सब धारणाओ से दूर रहना होगा।