Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य से मुकेश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में पूर्णतया तालाबंदी लेकर जिला स्तरीय बैठक की गयी। जिसमें राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य में पूर्णतया तालाबंदी के बिंदुओं पर चर्चा की गयी और इसे जिले में प्रभावी तरीके से लागू करने हेतु पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देशदिये गये। उपायुक्त ने बताया कि आस्मिक सेवाओं को छोड़कर राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।
झारखण्ड राज्य से मुकेश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पूरे भारत देश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी घोषित कर दी गई है और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उच्च स्तरीय बैठक कर पूरे झारखंड को लॉक डाउन करने का आदेश दे दिया है। दूसरी और बात की जाए तो कोडरमा जिले धारा 144 पूर्ण रूप से लागू हो गया है वहीं जिले के असनाबाद मैं CAA और NRC को लेकर महिलाएं प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। सवाल यह खड़ा हो रहा है कि धारा 144 के बाद कोई भी एक स्थान पर 5 लोगों की भीड़ इकट्ठा कर नहीं सकते बावजूद जिला प्रशासन की अवहेलना होती दिख रही है। जो कि जिले के लिए शर्मनाक है। अगर कोई कोरोना से पीड़ित होते हैं तो कहीं ना कहीं आरोप कोडरमा जिला प्रशासन के माथे पे आ सकता है।
कोडरमा उपायुक्त रमेश घोलप ने कोडरमा जिला वासियों से करोना वायरस से बचने के टिप्स के साथ किए अपील।
- केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दी। सरकार ने कहा- विधेयक में राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखा गया है। - व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षा विधेयक और केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक को मंत्रिमंडल की स्वीकृति । - मंत्रिमंडल ने लोकसभा और विधानसभाओं में अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण, और दस वर्ष बढ़ाने का फैसला किया। - केन्द्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा- बी एस एन एल और एम टी एन एल के विलय की प्रक्रिया जारी। - नौसेना दिवस पर देश का नौसैनिकों को नमन । - नेपाल में दक्षिण एशियाई खेलों में ट्रैक एंड फील्ड प्रतिस्पर्धाओं में भारत का दबदबा। आज पांच स्वर्ण पदक जीते।
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के गढ़वा ज़िला के चिरौंजिया निवासी मनोज प्रसाद जो एकविकलांग व्यक्ति हैं और गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आते हैं। वे मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है ,उन्होंने राशन कार्ड के लिए कई बार प्रखंड कार्यलय का चक्कर काटचुके हैं, लेकिन उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है । राशन कर न रहने से उन्हें बहुत दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा हैं। साथ ही वे बताते हैं कि उनके पास आयुष्मान कार्ड भी लेकिन इसके तहत भी उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही हैं। आगे उन्होंने बताया कि बीमारी हालात में इलाज के लिए रांची आने पर डॉक्टर द्वारा उन्हें इधर से उधर भटकाया गया। अपने क्षेत्र के व्यक्तियों के विषय में बताते हैं कि जो लोग नरेगा में काम करते हैं उन्हें एक दिन की मज़दूरी के रूप में 178 रुपय मिलता हैं जबकि आज के समय में कुली रेजा को एक दिन की मज़दूरी 350 रूपए मिलती हैं। सरकारी योजनाएँ तो आ जाती हैं लेकिन सरकार सही ढंग से लाभुकों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुँचा पाते हैं।
Transcript Unavailable.
