गिरिडीह : बेंगाबाद प्रखंड के कर्णपुरा चौक पर रविवार को आम आदमी पार्टी की बैठक हुई। जिसमे बतौर अतिथि आप के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा शामिल हुए।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

गिरिडीह : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक रविवार को झंडा मैदान में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान जहां संगठन मजबूती समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। वहीं संघ की मजबूती के लिए प्रत्येक माह के तीन तारीख को होमगार्ड कार्यालय में बैठक करने का निर्णय लिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

गिरिडीह : राष्ट्रीय जनता दल आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से हर हाल में लड़ेगा। इसकी घोषणा राजद के झारखंड प्रदेश प्रधान महासचिव संजय यादव, संसदीय बोर्ड झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश पासवान और प्रदेश के अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को राजधनवार में उपस्थित होकर किया।

गिरिडीह : रोटरी गिरिडीह द्वारा रोटरी नेत्र चिकित्सालय में रविवार से शुरू हुए निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप के लिए मरीजों के चयन हेतु प्रारंभिक जाँच में 100 लोगों की जांच की गई।

गिरिडीह : झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में आगामी 16 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इस बाबत झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ के गिरिडीह इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और सिविल सर्जन डॉ एस सी मिश्रा से मुलाकात कर पारा मेडिकल नियमावली 2018 में आंशिक संशोधन करते हुए स्वास्थ्य विभाग के सभी पारा मेडिकल कर्मियों को वर्ष 2014 की तरह विभागीय समायोजन की प्रक्रिया अविलंब शुरू करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रतिनिधि मंडल में प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, सावित्री टोप्पो, प्रिया ज्योति मुर्मू, प्रणव पाठक, अल्बर्ट दाऊद मरांडी, सच्चिदानंद वर्मा, नीलम कुमारी आदि शामिल थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

गिरिडीह : सदियों से वन भूमि पर रहने वाले आदिवासियों सहित अन्य7 गरीबों को वन विभाग परेशान करना बंद करे। गरीबो-आदिवासियों पर अगर मनमानी नहीं रुकी तो भाकपा माले बेंगाबाद रेंज ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। उस बातें माले के राज्य कमिटी सदस्य सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी कुम्हरिया गांव में आयोजित एक बैठक के दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कही।

गिरिडीह : एक बार फिर कोरोना संक्रमण के फैलने की खबर के मद्दे नजर जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी बुधवार को बरहमोरिया स्थित हेल्थ सेंटर का निरीक्षण करने पहुंची और कोरोना के मद्दे नजर जिला स्वास्थ्य महकमा द्वारा की गई स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

गिरिडीह : जैन धर्मावलंबियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन स्थित सम्मेद शिखर पारसनाथ की वंदना करने आए मध्य प्रदेश के एक जैन तीर्थ यात्री की हृदयघात से मौत हो गयी। मृतक तीर्थ यात्री 60 वर्षिय महेंद्र जी श्रीमाल मध्य प्रदेश के उज्जैन के निवासी थे। वह उज्जैन से करीब दो सौ जैन तीर्थ यात्री के जत्था के साथ सपरिवार मधुबन आए थे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.