गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसिया मोजा में खाता नम्बर 52, प्लॉट नम्बर 29 जिसका रकवा 2 एकड़ 69 डिसमिल जमीन। यह जमीन स्व सुकर राय पिता स्व ब्रजलाल राय के नाम से खतियानी जमीन है। उक्त जमीन का 1 एकड़ लगभग 35 डिसमिल जमीन विश्वनाथ राय के हिस्से में। शेष जमीन इनके गोतिया भुनेश्वर राय के हिस्से में है। लेकिन उक्त इनके गोतिया इनके जमीन पर जबरन कब्जा कर भूमाफिया की मिलीभगत से बेच रहे हैं। जबकि विश्वनाथ राय के द्वारा विरोध करने पर इनके विरुद्ध भूमाफिया द्वारा हरिजन एक्ट का मुकदमा भी दर्ज करा इन्हें परेशान करने का काम किया। वहीं उक्त जमीन का मामला कोर्ट में भी लंबित है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
गिरिडीह : डोरंडा मंडल के पंचखेरो डैम में माहुरी समाज द्वारा सोमवार को महामंडल आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का अध्यक्षता डोरंडा मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं मंच संचालन सुमंत गुप्ता ने किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। कार्यक्रम के दौरान डोरंडा मंडल कमिटी का चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसमे सर्वसम्मति से विपिन गुप्ता अध्यक्ष, बालमुकुंद गुप्ता उपाध्यक्ष ,सुमंत गुप्ता सचिव, गोपाल भदानी संगठन मंत्री और चंद्रशेखर गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गये। वही इस मौके पर महिला समिति का भी गठन किया गया। जिसमे रीता देवी अध्यक्ष, खुशबू देवी उपाध्यक्ष, सविता गुप्ता सचिव, नीतू देवी संयुक्त सचिव, रिचा भदानी संगठन मंत्री, नेहा कुमारी मीडिया प्रभारी, कविता देवी कोषाध्यक्ष, तथा सुनीता देवी को सर्वसम्मति धर्म संचार मंत्री बनाया गया।
गिरिडीह आगामी 18 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के गिरिडीह आगमन की तैयारी को लेकर झामुमो जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता और जिला सचिव महालाल सोरेन के संचालन में एक बैठक हुई।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
गिरिडीह : खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा जिला स्तरीय स्पोर्ट्स क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन डीपीआरसी भवन में किया गया। इस स्पोर्ट्स क्विज़ प्रतियोगिता में नेहरु युवा केंद्र, एनएसएस, खेल संघ और विभिन्न विद्यालय से आये खिलाड़ी और छात्रों ने भाग लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गिरिडीह समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिले के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। जिसमे उपायुक्त ने जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की और सम्बंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गिरिडीह विद्या भारती के योजनानुसार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में क्रियात्मक शोध विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता विद्वत परिषद के संरक्षक तथा समिति के पूर्व उपाध्यक्ष उदयशंकर उपाध्याय ने की।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के बुधवाडीह में सोमवार सुबह एक निजी स्कूल के वाहन टाटा मैजिक के पलटने से एक छह वर्षीया छात्रा रीया कुमारी की मौत हो गई। छात्रा रीया अपने घर जेमराडीह से उक्त स्कूल वाहन पर सवार हो स्कूल जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा घटित हुई। जिसमे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने विभागीय आदेश के आलोक में जारी किया आदेश
गिरिडीह: जैन धर्म के सर्वाेच्च तीर्थस्थल सम्मेद शिखर को लेकर उपजे विवाद के निपटारे को लेकर रविवार उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। सम्मेद शिखर मधुबन के गेस्ट हाउस में हुई इस बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सम्मेदशिखर पार्श्वनाथ में आदिकाल से जो व्यवस्था चली आ रही है। वो पहले की तरह ही चलता रहेगा। इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा। आदिवासियों का सोहराय और मकर संक्रान्ति का पर्व भी शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। कहा कि जैन समाज और गैर जैन समाज के लोगों के लिए पारसनाथ पर्वत पर पूर्व की भांति भ्रमण और तीर्थयात्रा जारी रहेगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
