गिरिडीह जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने एसपी और पीपी की अनुशंसा का अध्ययन कर राज्य सरकार से 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर समेत चौदह नक्सलियों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने सम्बन्धी अभियोजन की स्वीकृति मांगी है। विदित हो कि बीते लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने को लेकर नक्सलियों ने योजना बनाई थी। हालांकि गिरिडीह जिला पुलिस की सक्रियता से नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फिर गया था। विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुनें।

इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिशियल एसोसिएशन ने बीसीसीएल सीएमडी को सौंपा सात सूत्री मांग पत्र। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मृत पत्रकार के आश्रित को हिंदुस्तान परिवार ने सौंपा पचासी हजार का चेक

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में बढ़े आपराधिक घटनाओं, अवैध कारोबार में हुई वृद्धि, कोयले और पत्थरों के अवैध कारोबार में इजाफा के साथ राजद नेता कैलाश यादव की पीट पीट कर हुई निर्मम हत्या के बाद बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशान्त कुमार पर एसपी अमित रेनु ने कार्यवाई करते हुये उन्हें निलंबित कर दिया है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भाकपा माले द्वारा आज गुरुवार को बेंगाबाद प्रखंड में एक प्रतिवाद मार्च निकालकर जंहा एक ओर राशन, रोजगार, प्रवासी मजदूरों को राहत, सभी जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा समेत अन्य सभी योजनाओं में मची लूट और गिरती कानून व्यवस्था को लेकर झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया, वहीं दूसरी ओर राजद नेता कैलाश यादव के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने तथा बेंगाबाद थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग किया। विस्तृत खबर के लिये ऑडियो पर क्लिक करें।

बीते 24 अगस्त को पचम्बा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर में बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट रवि कुमार गुप्ता से हुई दिन दहाड़े लूट मामले का गिरिडीह पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुनें।

झारखंड राज्य धनबाद जिला से राजेश ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की गिरिडीह यूनिट द्वारा गुरुवार को शहर में मास्क का वितरण किया गया। शहर की ह्र्दयस्थली कही जाने वाली बड़ा चौक जो अब अग्रसेन चौक के नाम से जाना जाता है, उक्त पर गुरुवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गिरिडीह द्वारा आम लोगों के बीच कोरोना से बचाव को लेकर मास्क का वितरण किया गया। साथ हो लोगों को कोरोना से बचाव के लिये जागरूक भी किया गया। विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुनें।

एसीबी धनबाद की टीम ने गिरिडीह के डाड़ीडीह स्थित विद्युत अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में गुरुवार को छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान एसीबी धनबाद की टीम ने कार्यालय के सहायक विक्रम कुमार को 14 हजार रुपये बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वंही कार्यवाही के दौरान एसीबी की टीम ने अधीक्षण अभियंता विभास चंद्र पाल को भी हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि ठेकेदार मो. सब्बीर अंसारी की शिकायत पर टीम ने उक्त कार्रवाई की है।

गिरिडीह के कुशवाहा छात्रावास में गुरुवार को कुशवाहा संघ के जिलाध्यक्ष पुरन महतो की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक के दौरान कुशवाहा संघ ने मोतिलेदा में हुई समाज सेवी कैलाश यादव की निर्मम हत्या एवं इन्द्रलाल वर्मा पर जानलेवा हमला की घटना की घोर निंदा किया। कुशवाहा संघ ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि अविलंब उक्त घटना की उच्च स्तरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाय अन्यथा कुशवाहा संघ चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा। विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुनें।

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के कोवाड-बरमसिया मुख्य मार्ग में खुरजियो स्थित इरगा नदी पर बने पुल से एक ट्रक पुल पास करने के दौरान असंतुलित होकर नदी में जा गिरा। घटना देर रात की बताई जा रही है। ट्रक में छड़ लदा हुआ है और यह गिरिडीह से भरकट्टा के रास्ते कंही जा रहा था। विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुने।