झारखंड राज्य धनबाद जिला से राजेश ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की गिरिडीह यूनिट द्वारा गुरुवार को शहर में मास्क का वितरण किया गया। शहर की ह्र्दयस्थली कही जाने वाली बड़ा चौक जो अब अग्रसेन चौक के नाम से जाना जाता है, उक्त पर गुरुवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गिरिडीह द्वारा आम लोगों के बीच कोरोना से बचाव को लेकर मास्क का वितरण किया गया। साथ हो लोगों को कोरोना से बचाव के लिये जागरूक भी किया गया। विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुनें।
