Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ ज़िला के बड़कागाँव से रुपेश राज मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि आज चिटफण्ड कम्पनियाँ गरीब मजदूरों को लालच दे कर लूटने का काम कर रही है। इन कम्पनियों लोभ लालच में आ कर गरीब मजदुर विनाष की ओर खींचते जा रहे है और कम्पनी जनता को लूटने का काम करती जा रही है। अतः सरकार द्वारा चिटफंड कंपनियों पर कठोर करवाई करने का प्रयास ताकि गरीब मजदुर इन कम्पनियों के लालच में पड़ने से बच सकें।
झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ ज़िला के बड़कागांव से रुपेश राज मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताते हैं, कि महिला एवं पुरुष के कार्यों के बीच मजदूरी भत्ता में असमानता एक चिंता का विषय बन गया है। गांवों में अक्सर यह देखा जाता है कि पुरे घर-गृहस्थी सँभालने की जिम्मेदारी एक अकेली महिला के ऊपर रहता है। महिला मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते हुए पुरे परिवार को चलाती हैं। आज जो कार्य पुरुष करते हैं, वही कार्य महिलाएं भी कर रही हैं। लेकिन यदि वेतन की बात करें, तो पुरुषों के कार्यों की अपेक्षा महिलाओं को बहुत कम वेतन दिया जा रहा है। आज समाज में बेटा-बेटी और महिला पुरुष में हो रहे भेदभाव को कम किया जा रहा है, लेकिन मजदूरी भत्ता देने के समय दोनों में अंतर किया जाता है। जिससे महिलाएं पूरी जिज्ञासा से अपने कार्य को नहीं कर पाती हैं।
Transcript Unavailable.
जिला हजारीबाग,प्रखण्ड बड़कागाँव से रुपेश राज जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते है कि पेंशनधारियों को पेंशन लेने के लिए तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इनके यहाँ पेंशनधारियों को ग्राहक सेवा केन्द्र में पेंशन दी जाती है।कई बार लिंक फेल होने की वजह से पेंशनधारियों को पेंशन नहीं मिल पाती है। ग्राहक सेवा केन्द्र में अकाउंट नम्बर को आधार कार्ड के नम्बर से लिंक करवाना पड़ता है। कई बार कई पेंशनधारियों के आधार कार्ड नम्बर उनके अकाउंट से लिंक नहीं रहने के कारण ग्राहक सेवा केन्द्र में उनको पेंशन की राशि नहीं मिल पाती है।और कई बार आधार कार्ड नम्बर अकाउंट से लिंक होने के बावजूद बुजुर्ग अँगूठा लगाते है जिस वजह से भी कई बार पेंशन लेने में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।और कई बार पेंशनधारी बैंक पहुँचाने में असमर्थ हो जाते हैं जिसकी वजह से पेंशन पाने से भी वंचित रह जाते हैं। इन समस्याओं को देखते हुए रुपेश जी का कहना है कि बैंक के अफसरों के द्वारा एवं सरकार इन बूढ़े-बुजुर्ग और विकलांग व्यक्तियों को पेंशन लेने में हो रही है कठिनाइयों को दूर करे और लोगो को समय पर पेंशन का भूगतान करें
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
