Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के जिला बोकारो प्रखंड नावाडीह से जे.एम.रागीला झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से दिलिप महतो का साक्षात्कार लेते हुए वे कहते है, कि हर माँ बाप का सपना होता है कि उनके बच्चे पढ़ लिख कर डॉक्टर,इंजीनियर या कोई अधिकारी बने। बोकारो एक औद्योगिक जिला है लेकिन इस क्षेत्र में उच्च शिक्षण संस्थान उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण विद्यार्थियो को दूसरे शहर जाना पड़ता है। वे सरकार से आग्रह करते है कि बेरमो, बोकारो क्षेत्र में भी उच्च शिक्षण उपलब्ध कराई जाए।
Transcript Unavailable.
झारखंड राज्य के जिला बोकारो के प्रखंड नावाडीह से जे एम रंगीला जी मोबाइल वाणी के माध्यम से मोबाइल वाणी पर प्रसारित खबर का हुआ असर के बारे में बताते है, कि बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड के सदर गांव में अविभाजित बिहार से 1960 में किसानो से भूमि अधिग्रहित कर 25 एकड़ क्षेत्र में बीज गुणन प्रक्षेत्र स्थापित किया गया था। उस भूमि में आज की तारीख में कई लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ा कर मकान,दुकान तथा झामुमों का कार्यालय खोल दिया गया। इस संबंध में 10-03-2019 को "औचित्य से भटक कर रह गया है बीज गुणन प्रक्षेत्र" शीर्षक के साथ खबर प्रसारित किया गया। ततपश्चात इस खबर को झारखंड के कृषि मंत्री,मुख्य मंत्री सहित तमाम अधिकारी तक पहुंचाया गया। इस खबर का इतना व्यापक असर हुआ की अंचलाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार ने झामुमों कार्यालय से झंडा को उतरवाया, दीवारों में लिखे नारा स्लोगन को मिटाया और कहा कि उक्त भूमि का कागजात पेश करें तभी कार्यालय खोलने की इजाजत दी जाएगी। ये हैं बोकारो मोबाइल वाणी में प्रसारित खबर का असर।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से सुमंत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं, कि दिनांक 9 मार्च 2019 को बोकारो मोबाइल वाणी पर दीपक तले अँधेरा शीर्षक के साथ खबर प्रसारित किया गया था। खबर प्रसारित होने के बाद व्यापक रूप से विधायक,मुखिया,प्रमुख एवं संबंधित विभाग के पास फॉरवर्ड किया गया। इस खबर के मात्र तीन दिन बाद ही पहल कर विधायक जगरनाथ महतो द्वारा गांव में ट्रांसफार्मर गाँव के टोला में दिया गया।
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से सुमंत कुमार बता रहे है ,कि बढ़ते हुए वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए पलास्टिक कूड़े आदि को जलाने से बेहतर है। इसके लिए पुनरावृत्ति प्रक्रिया की व्यवस्था की जाये। जिससे निकलने वाली खतरनाक गैस से होने वाली वायु प्रदूषण को ख़त्म किया जा सके। दिन प्रतिदिन बढ़ते वायु प्रदूषण से गंभीर बिमारियों का शिकार हो रहे लोगों को बचाने के लिए। हम सभी को वायु प्रदुषण को रोकने के लिए जागरूक होने की जरुरत है । बढ़ती जनसख्याँ के कारण दिन प्रतिदिन पेड़ों की भी जनसख्याँ घटती ही जा रही है। ऐसे में हम सभी को इस पर नियंत्रण करना जरुरी हो गया है साथ ही हमें कल-कारखाने से निकलने वाले धुओं को रोकने का प्रयास करना चाहिए।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखंड राज्य के बोकारो ज़िला के नावाडीह प्रखंड से सुमंत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि चिटफंड कंपनियां आज पुरे भारत में अपना जाल फैला चुकी है। कुछ तो अभी भी जनता को लूटने का काम कर रही है और कुछ बंद हो चुकी है। इन कम्पनियों ने करोड़ों लोगों को लूटा और बरबाद कर दिया है। कई लोगों से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि हमने अपने जेवर,जानवर,खेत गिरवी में रख कर कंपनियों द्वारा अधिक पैसे देने के लालच में आ कर निवेष किया। लेकिन सभी जमा पूँजी कम्पनियों द्वारा हड़प लिया गया। कम्पनी तरह-तरह के प्रलोभन देकर जनता को अपनी ओर आकर्षित करती है। और पैसे लेकर भाग जाती है। चिटफंड कम्पनियों पर सरकारी तंत्र भी नकेल कसने में नाकामयाब रही है। सरकारी स्तर पर यदि शक्ति से करवाई हो, तभी इन चिटफंड कम्पनियों पर नकेल कसा जा सकता है।
