जिला पूर्वी सिंघभूम,प्रखण्ड जमशेदपुर से धरनी जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि अंत्योदय कार्ड और लाल कार्ड के लिए सरकार द्वारा कानून बनाया गया है जिसमे अंत्योदय कार्ड गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवारों के लिए है लेकिन जमशेदपुर प्रखण्ड के दलदली पंचायत के अन्तर्गत सभी गांव में अगर देखा जाये तो जो अमीर है और जिसके पास खुद की वाहन है ,पक्का मकान है,जमीन है उसी का अंत्योदय कार्ड बना है,इससे तो यह समझा जा सकता है कि देश की प्रगति या विकास करना सम्भव नहीं है,इसलिए इन्होंने सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में यह जरूर देखा जाये कि कौन अमीर है और कौन गरीब,अगर गरीब का लाल कार्ड या अंत्योदय कार्ड नहीं बना है तो उनका अंत्योदय कार्ड या लाल कार्ड अवश्य बनाया जाये ताकि इससे गरीब लोग भी अपने इच्छानुसार आसानी से जीवन यापन कर सके और जो गरीब है वो और गरीब न हो।
