झारखंड राज्य के धनबाद जिला के तोपचाँची प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रविंद्र महतो जानकारी दे रहे हैं की तोपचाँची प्रखंड के सैंकड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिली। इसका कारण यह है की कई किसानों का भूमि सत्यापन प्रखंड कार्यालय के द्वारा नहीं किया गया है। इस कारण वो इस योजना की राशि से वंचित रह गए।
