जिला धनबाद, झरिया से रानी कुमारी जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि झरिया में लोग पानी की किल्लत से काफी परेशान हैं,माडा का कहना है की झरिया में पानी की सप्लाई जामा डोबा वाटर कृत्रिम प्लांट से होता है,झरिया वासियों को दो तीन दिनों से ठीक से पानी नहीं मिल रहा है। लोगो का कहना यह है की जब सर्दी में ये हाल है तो गर्मी में क्या होगा।सरकार को इस समय की ओर ध्यान देना चाहिए ताकि लोगो को पानी की किल्लत से जूझना ना पड़े। क्योंकि अभी तो सर्दी चल रही है अगर गर्मी में भी यही हाल रहा तो लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Comments
Transcript Unavailable.
Dec. 13, 2016, 8:13 p.m. | Tags: autopub