झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड से शिव नारायण महतो ने जसना देवी से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वो ईट भट्टा में काम करती थी।लेकिन लॉकडाउन के कारण काम पर नहीं जा रही हैं। जिसके कारण अब गुजर-बसर करना भी मुश्किल हो गया है। पहले के बचाये हुए पैसे भी अब खत्म हो चुके है। लेकिन हमारी सुध लेने वाला कोई नहीं हैं

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड से शिवनारायण महतो ने सपन महतो से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया है जिसके कारण खाने-पिने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड से शिव नारायण महतो ने ममता देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वे ईंट भट्ठा में काम कर रही थी। लेकिन कोरोना को हाराने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया। जिसके कारण उनका काम बंद हो गया है। कुछ रोजगार नहीं है जिसके कारण खाने पिने में बहुत ही दिक्कत हो रही है। इसलिए उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है।

झारखण्ड राज्य के बोकारो ज़िला के जरीडीह प्रखंड के गायछन्दा पंचायत से सुरेंदर नाथ महतो ,बोकारो मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वो इडली डोसा का रोज़गार करते थे। लॉक डाउन के कारण रोज़गार बंद हो गया। अब परिवार के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है। बच्चे के शिकार हो रहे है। मोबाइल वाणी से मदद चाहिए