झारखण्ड राज्य के धनबाद जिलें से जेएम रंगीला ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर यह बताया की आगजनी की घटनाओं के रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक होने की जरुरत है।वें बताते है की आगजनी की विस्तारित रूप से पड़ताल करने पर हमे ये जानकारी प्राप्त होती है की गर्मी के मौसम में आगजनी कि घटना अधिकतर कुछ ऐसे कारणों से होते है ,जैसे कि शॉर्ट सर्किट ,बच्चों के द्वारा खेतों में लगया गया आग , लोगों की न समझी ,आदि कारणों से आगजनी की घटनएं घटती है।हम लोगों की न समझी के कारण जंगल वन संपदा आदि प्रभवित होती है।कुछ करण यह भी है की वन विभाग के अधिकारी भी अपने करतूत छिपाने के लिए भी जानबूझकर आगजनी की घटना को अंजाम देतें है,और यह भी देखा गया है की बारतियों के द्वारा पटाखे छोड़ने पर भी आगजनी की घटना घटती है।इस कारण खेतों में आग लग जाती है ,घरों में अगलगी की घटना हो जाती है। जिससे कि लोगों को काफी नुकसान सहना पड़ता है।इस लिए हमे आगजनी के घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूक होने की जरुरत है।

झारखंड राज्य के धनबाद ज़िला प्रखंड बाघमारा से बीरबल महतो जी झारखंड मोबाईल वाणी के माध्यम से कहते हैं, कि विद्यालय का अर्थ ज्ञान का घर है, जहाँ बच्चे जा कर ज्ञान प्राप्त कर अपना भविष्य तय करते हैं। साक्षरता के तहत 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए 15 से 20 बच्चों की संख्या पर एक विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया था। परन्तु वर्तमान सरकार कम बच्चों वाले विद्यालयों का विलय करना चाहते हैं। यह उचित नहीं है क्योंकि यदि विद्यालय विलय हो जाता है तो कई बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। साथ ही अभिभावकों को भी अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अधिकांश बच्चे जो ग़रीब परिवार से होते हैं वही सरकारी विद्यालय में पढ़ने जाते हैं। यदि विद्यालय विलय होता यही तो बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों पर भी बुरा असर पड़ेगा। सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय अनुचित है। अतः सभी को एक साथ मिल कर विद्यालय विलय पर रोक लगाना चाहिए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य के धनबाद ज़िले से बाघमारा प्रखंड से बीरबल महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कोयला खदान बंद होने पर आधारित एक कविता प्रस्तुत कर रहे हैं।