पेटरवार के रघुनाथ पुरम में रविवार को संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष, आजाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति बहुमुखी प्रतिभा के धनी देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती सादे समारोह में मनाई गई. इस मौके पर उपस्थित कायस्थ सभा के लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया.  इस मौके पर मुख्य रूप से कामेश्वर प्रसाद बक्शी, गुंजन कुमार सिन्हा, श्याम कुमार वर्मा, पंकज कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार सिन्हा, रूपेश कुमार वर्मा, सूरज सिन्हा, राहुल बक्शी, मेहुल बक्शी,रिषभ बक्शी, ओम बक्शी सहित अन्य मौजूद रहे.