दुर्गा पूजा के उपलक्ष में प्राचीन दुर्गा पूजा समिति खत्री मुहल्ला, पेटरवार के तत्वावधान में बुधवार की रात अम्बे काली नामक धार्मिक नाटक का सफल मंचन किया गया. नाटक का निर्देशन गणेश महथा एवं नवीन खन्ना ने संयुक्त रूप से  किया.  इस अभिनय में दुर्गा की भूमिका प्रदीप कुमार सेठी, काली की भूमिका अभिषेक खन्ना, शुंभ की भूमिका  कृष्णा खन्ना, निशुंभ की भूमिका कुंदन कपूर, रक्तबीज की भूमिका कुणाल बनर्जी, इंद्र की भूमिका देवा बनर्जी, कार्तिक की भूमिका रिंकू सेठी, धुमलोचन की भूमिका पराग खत्री, चण्ड की भूमिका सचिन सेठी, मुंड की भूमिका रिकी सहगल, यमराज की  रितिक खन्ना, ब्रह्मा रौनक सेठी, शुक्राचार्य ऋषि कपूर, बृहस्पति रौनक कुमार, द्वारपाल की भूमिका हर्षित खन्ना ने निभाया. इसके अतिरिक्त अन्य कलाकरों की भूमिका सराहनीय रहा. जिसे दर्शकों ने काफी सराहा. सुन्दर डेकोरेसन, आकर्षक साज -सज्जा, साउंड के साथ कलाकारों ने बेहतर प्रस्तुतीकरण कर भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया.