संसाधन केंद्र पेटरवार की ओर से बुधवार को पेटरवार स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2023- 24 प्रतियोगिता का समापन किया गया. इस प्रतियोगिता में प्रखंड के 187 विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया. इन प्रतिभागियों के बीच दौड़, हाई जम्प, लौंग जम्प, त्रिपाल जम्प, शॉर्टपुट, डिस्क थ्रो, रिलेरेस, बॉलीबॉल, कब्बडी, खो- खो, तीरंदाजी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. इन प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17 ओर अंडर 19 के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। खेलों झारखंड 2023- 24 में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आये प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. आयोजित खेल प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय ओर तृतीय स्थान पाने वाले छात्र- छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक और प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों की ओर से सम्मानित किया गया. खेलो झारखंड 2023- 24 को सफल बनाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार चौरसिया, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घनश्याम साहू सहित 187 विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
