पेटरवार स्थित झामुमो गोमिया विधानसभा के प्रधान कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारी एवं पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री सह पार्टी के केंद्रीय सचिव योगेंद्र प्रसाद महतो ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान शहीद निर्मल महतो अमर रहें के नारे लगाए गए. दर्जा प्राप्त मंत्री श्री महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो माटी के वीर सपूत थे. झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता थे. जुल्म, अन्याय और समाज में फैली कुरुतियों के खिलाफ मजबूत आवाज उठाते थे. मौके पर पेटरवार प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष पेटरवार कृष्णा महतो, राकेश सेठी, मिथिलेश जायसवाल, महानंद मुर्मू, अशोक यादव, बैनी महतो, मिथुन महतो, मनोज यादव, कपिल महतो, लियाकत हुसैन, वकील अंसारी, यदुनाथ महतो, महसनुल अंसारी, मिथिलेश महतो, अशोक नायक, नसीम अंसारी, मनोवर अंसारी, जगदीश यादव, मधुसूदन साव, सरफराज अंसारी, वर्षा टुडू आदि उपस्थित थे.
