पेटरवार प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में स्थानीय आदिवासी बालक छात्रावास की ओर से बुधवार को जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता हरिश्चंद्र मरांडी एवं मंच संचालन शिवचरण सोरेन ने किया. इसके पूर्व हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के महिला -पुरुष व बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हो कर एक रैली कार्यक्रम स्थल से निकाली गयी. रैली कार्यक्रम स्थल से निकल कर मुख्य चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय तक गयी और वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची. एक तीर एक कमान आदिवासी एक सामान आदि नारे लगाए गए. कार्यक्रम में बिरसा मुंडा, सिद्धू -कान्हू, तिलका मांझी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया गया. मौके पर जम कर रंगा -रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने वर्तमान में आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने, दशा व दिशा सुधारने, सशक्तिकरण, जल, जंगल, जमीन को बचाने आदि विन्दुओं पर चर्चा की गई. इस आयोजन में झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, जिप सदस्य सुनीता टुडू, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राधा नाथ मुर्मू, निशा मुर्मू, समाज सेवी मनोहर मुर्मू, रतनलाल मांझी, अरविंद मुर्मू, अकील मरांडी, भगवान दास हेंब्रम, महानन्द मुर्मू, सुनील टुडू, देवप्रसाद मांझी, नामकिशोर मांझी, गुलाब चंद मांझी, मनोहर मुंडा, बिपिन मुंडा, दुलालमुंडा सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे. इस आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष हरीशचंद्र मरांडी, उपाध्यक्ष रमेश मुर्मू, रामु सोरेन, सुधीर बेसरा, बीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार टुडू सहित जाहेर सेवा ट्रस्ट बोकारो, आदिवासी छात्र संघ बोकारो आदि संगठनों का सराहनीय योगदान रहा.
