पेटरवार. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का पेटरवार तेनुचौक स्थित समाधान कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. वे डुमरी विधानसभा क्षेत्र में आगामी 5 सितंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए डुमरी जा रहे थे. इसी क्रम में कुछ देर के लिए पेटरवार में रुके थे. जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान व स्वागत किया.  इस मौके पर अविभाजित बिहार के पूर्व वित्त राज्य मंत्री सह गोमिया के पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, भाजपा नेता सह जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, डॉ सुरेंद्र राज, लक्ष्मण कुमार नायक, शांतिलाल जैन, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, अनिल स्वर्णकार, संजय सिन्हा, अर्जुन हेम्ब्रम, सेवा गंझू, मनसा मरांडी, देव नारायण प्रजापति, रितेश सिन्हा, यदुनंदन जायसवाल, राजेश पांडेय, मुकेश ओझा, अकील मरांडी, प्रदीप कुमार नायक, राजेश नायक, पिंटू महतो, पंकज कुमार सिन्हा, रौशन खन्ना सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.