पेटरवार प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी व राष्ट्रीय भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का पेटरवार में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. वे डुमरी विधानसभा क्षेत्र में आगामी 5 सितंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए नावाडीह प्रखंड के कंजकिरो गांव जा रहे थे. इसी क्रम में कुछ देर के लिए पेटरवार तेनुचौक स्थित समाधान कार्यालय में रुके थे. जहां पर पेटरवार एवं कसमार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर दोनों पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया. इस मौके पर भाजपा नेता सह जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, शांतिलाल जैन, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, अनिल स्वर्णकार, अर्जुन हेम्ब्रम, मनसा मरांडी, राजेश पांडेय, अकील मरांडी, राजेश प्रसाद, अजय प्रजापति सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
