डुमरी विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी के पक्ष में प्रचार करने के लिए पेटरवार से महेंद्र मुंडा, अजीत महतो ओर चुंबन महतो के नेतृत्व में 15 कार्यकर्ताओं का एक जत्था एक सितंबर को डुमरी के लिए प्रस्थान करेगा। इस आशय का निर्णय चुंबन महतो की अध्यक्षता में पार्टी के पेटरवार अंचल कमेटी की गुरुवार को संपन्न हुई बैठक में लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव पंचानन महतो ने धर्म के नाम पर देश के नागरिकों को बांटने का भाजपा पर आरोप लगाया। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने देश ओर राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए डुमरी विधानसभा उपचुनाव को महत्वपूर्ण बताया। बैठक को पेटरवार अंचल के पार्टी सचिव महेंद्र मुंडा ने भी संबोधित किया। बैठक में उमाचरण रजवार, दीनू रजवार, मुख्तार अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, सुखलाल माझी, फेकन महतो, गोविंद मांझी, खुर्शीद आलम, राजेश करमाली, राधेश्याम राम, बेनीलाल महतो एवं अजीत कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
