पेटरवार  के बुंडू पंचायत सचिवालय में बुधवार को पेटरवार प्रखंड भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. यह बैठक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के ओर से निकाली गई संकल्प यात्रा व मेरी माटी- मेरा देश कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आहूत की गई थी.  बैठक को संबोधित करते हुए बोकारो जिला भाजपा अध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश एक गैर राजनीतिक भावनात्मक कार्यक्रम है जिसमे सभी को बढ़चढ़ कर इसमें भाग लेना चाहिए. इस मौके पर गोमिया के पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, कार्यक्रम प्रभारी मुरलीधर नायक, जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद महतो, पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, संजय सिन्हा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, अर्जुन हेम्ब्रम, अकील मरांडी, मनसा मरांडी, नीलू कुमारी, रीता देवी, बरखा तिवारी, अनिता देवी, सबिता देवी, कुशमी देवी, ललिता देवी, चंदा देवी, रिम्पी देवी, बासुदेव भोगता, ज्योतिलाल स्वर्णकार सहित अन्य उपस्थित थे.