गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो के पेटरवार स्थित आवास के निकट स्व बिनोद बिहारी महतो की जयंती सह करम परब महोत्सव व गहदम झूमर का आयोजन शनिवार को किया गया. बिनोद बिहारी महतो के तस्वीर पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया गया. मौके पर अतिथियों ने स्व बिनोद बिहारी महतो के आदर्शो को आत्मसात करने का सन्देश दिया. करम परब महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक डॉ लंबोदर महतो की पत्नी सह विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी, पूर्व प्रमुख नरेन्द्र कुमार महतो, समाजसेवी लीना देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के भोला नाथ महतो एंड टीम के महिला व पुरुष कलाकारों के द्वारा एक से बढ़ कर एक करम गीत व पांता नाच का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया. देर शाम तक कलाकार सहित ग्रामीण गीतों के तर्ज पर झूमते रहे. मौके पर आजसू के केंद्रीय सदस्य श्रीधर महतो, विधायक प्रतिनिधि रतन महतो, धनु लाल महतो, चन्दन सिन्हा, चुनु महतो, भदरू महतो, कृष्णा महतो, लालदेव महतो, साधुचरण सिन्हा, हारून रसीद, महानन्द महतो, निरंजन महतो, झमन महतो, युगल महतो, सुलेखा देवी, सीमा कुमारी, अखिलेश्वर महतो, जगदेव महतो, तारा चंद महतो, रेखा देवी, दिनेश महतो, बालेश्वर महतो, सावन महतो, सुरेन्द्र महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.
