झामुमो के पेटरवार स्थित प्रधान कार्यालय में शनिवार को  स्व. बिनोद बिहारी महतो की  जयंती मानयी गयी. मौके पर  पूर्व विधायक बबीता देवी ने स्व बिनोद बाबू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. पूर्व विधायक ने कहा कि स्व बिनोद बाबू आदर्श और प्रेरणा के स्रोत रहे.  बिनोद बाबू ने पढ़ो और लडो का नारा दिया. इनके आदर्शो को आत्म सात करने की जरुरत है. समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक किया. राजनीति में उतरे तो अपने सरल, मृदभाषी एवं गरीबों, शोषितों के हमदर्द स्वभाव के चलते तीन बार विधायक और एक बार सांसद रहे. स्व बिनोद बाबू झारखंड आंदोलन के पुरोधा थे इनके सामाजिक, राजनीतिक योगदान को हमेशा गर्व से याद किया जाता रहेगा।. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, मुखिया गोपाल मंडा, हाशिम अंसारी, शक्तिधर महतो, गंगाधर महतो, प्रकाश महतो, दशरथ महतो, रामू महतो, उदय बेदिया, कालेश्वर सोरेन, दीपक कुमार, सत्यम प्रसाद, मिथुन कुमार महतो, मंटू महतो, दशरथ मुर्मू, सुधीर घांसी, सुनील केवट, महेंद्र ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.