पेटरवार प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रानी कुमारी मुर्मू के नेतृत्व में विभिन्न पंचायतों के मुखिया ने शनिवार को नव पदस्थापित अंचल अधिकारी अशोक राम से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की. मुलाकात के दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर अंचल अधिकारी का अभिनंदन किया गया. बाद में अंचल अधिकारी ने प्रखंड के मुखिया जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की. अंचल अधिकारी ने मुखिया जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अंचल से संबंधित कार्यो में आपलोगों को किसी प्रकार के शिकायत नही होगी और हर सम्भव सहयोग किया जाएगा. इस मौके पर संघ के अध्यक्ष रानी कुमारी मुर्मू, अरविंद कुमार मुर्मू, नाम किशोर मांझी, उर्मिला देवी, इंद्रा देवी, मुनकी देवी, राजेंद्र रजवार, गोपाल मुंडा, पूर्व मुखिया गुलाबचंद मांझी, नारायण गंझू, राजेन्द्र नायक सहित अन्य मुखिया उपस्थित थे.
